MP Board Annual Exam 2023 Time Table Class 10th 12th एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 समय सारणी कक्षा 10वीं 12वीं
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है । एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी काफी समय से वार्षिक परीक्षा के समय सारणी का इंतजार कर रहे थे आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में प्रारंभ होंगी । इस बार एमपी बोर्ड के वार्षिक परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है इस आर्टिकल में हम आपको एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा के नए पैटर्न तथा टाइम टेबल के बारे में पूरी जानकारी देंगे ।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए जिससे आपको यह पता चल सके कि अभी तक एमपी बोर्ड के द्वारा कौन-कौन से बदलाव वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में किए गए हैं तथा कौन से दिनांक को वार्षिक परीक्षा तय की गई है ।
MP Board Class 9th 11th Time Table 2023 एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं 11वीं वार्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने शिक्षा सत्र 2022-23 की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की समय सारणी शुक्रवार को घोषित कर दी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं एक मार्च से और 12वीं की दो मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा । मंडल सचिव द्वारा जारी विशानिर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले सुबह आठ बजे पहुंचना होगा। 5.45 बजे के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
[9th to 12th] एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2023 Mp Board Half Yearly Result 2023 kab Aayega
mp board exam Date 2023 class 10th 12th
बोर्ड परीक्षाओं को समय पर कराने के लिए इस बार मार्च माह से ही परीक्षा आयोजन को व्यवस्था बनाई गई है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि दो वर्षों से कोरोना संक्रमण का प्रकोप परीक्षाओं के दौरान हो ज्यादा रहता है, जिसके चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा फरवरी महीने में ही बोर्ड परीक्षाओं को सम्पन्न करा लिया जाता था।जिससे छात्रों की पूरी पढ़ाई नहीं हो पाती थी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण का प्रकोप नहीं है। इस वजह से बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व वर्षों की भांति 1 मार्च से ही आयोजित करने की तैयारी शुरू की गई है।
एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 (mp board 10th main exam time table 2023)
परीक्षा दिनांक | विषय |
---|---|
1 मार्च, 2023 | हिंदी |
3 मार्च, 2023 | उर्दू |
7 मार्च, 2023 | सामाजिक विज्ञान |
11 मार्च, 2023 | गणित |
14 मार्च, 2023 | संस्कृत |
17 मार्च, 2023 | अंग्रेज़ी |
20 मार्च, 2023 | विज्ञान |
25 मार्च, 2023 | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी ( केवल बहरे और गूंगे छात्रों के लिए ) – पेंटिंग ( केवल ब्लाइंड छात्रों के लिए ) – संगीत |
27 मार्च, 2023 | NSQF |
एमपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2023 (mp board 12th main exam time table 2023)
2 मार्च, 2023 | हिंदी ( व्यावसायिक छात्रों सहित ) |
4 मार्च, 2023 | अंग्रेजी ( व्यावसायिक छात्रों सहित ) |
6 मार्च, 2023 | भौतिकी, अर्थशास्त्र, पशु पति. मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरी, एलिमेंट ऑफ साइंस, हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट, वोकेशनल कोर्स का पहला प्रश्न पत्र ( VOC ) |
10 मार्च, 2023 | जीवविज्ञान |
13 मार्च, 2023 | जैव प्रौद्योगिकी, भारतीय संगीत |
15 मार्च, 2023 | राजनीति विज्ञान, व्यावसायिक पाठ्यक्रम का दूसरा प्रश्न पत्र |
18 मार्च, 2023 | इतिहास, रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, विज्ञान और गणित के तत्व कृषि, ड्राइंग और पेंटिंग, गृह प्रबंधन, पोषण और वस्त्र के लिए उपयोगी हैं, तीसरा प्रश्न पत्र व्यावसायिक पाठ्यक्रम |
21 मार्च, 2023 | गणित |
24 मार्च, 2023 | समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि ( मानविकी समूह ), गृह विज्ञान ( कला समूह ), ड्राइंग और डिजाइनिंग, पुस्तक-रखने और लेखा, पर्यावरण शिक्षा और ग्रामीण विकास + उद्यमिता ( VOC ) |
27 मार्च 2023 | सूचना विज्ञान प्रथाओं |
28 मार्च, 2023 | भूगोल, फसल. उत्पादन और बागवानी, अभी भी जीवन और डिजाइन, शरीर रचना विज्ञान और स्वास्थ्य |
29 मार्च, 2023 | उर्दू / मराठी |
31 मार्च, 2023 | NSQF – सभी विषय, शारीरिक शिक्षा |
1 अप्रैल, 2023 | संस्कृत |
एमपी बोर्ड 10वीं – 12वीं का टाइम टेबल 2023
चर्चा के दौरान कुछ शिक्षको ने भी कहा कि इससे पूर्व मार्च के आरंभ से ही बोर्ड की परीक्षाएं होती रही हैं किन्तु पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण का प्रकोप के चलते फरवरी महीने में परीक्षा का आयोजन करा लिया गया था। बताते चलें कि कोरोना काल के दौरान आधी-अधूरी परीक्षाएं ही आयोजित करने की व्यवस्था बनाई गई थी। जिसमें अर्धवार्षिक एवं त्रैमासिक परीक्षाओं के साथ ही मासिक परीक्षाओं को आधार बनाकर बोर्ड कक्षाओं के नतीजे घोषित किये जाते रहे हैं।
Mp Board Best of Five Scheme 2023 Class 10th एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना 2023 कक्षा 10वीं
mp board time table 2022 class 12th 10th in hindi
इस वर्ष कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से खत्म हो जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा। मंडल बोर्ड परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को पूर्व की तरह कर रहा है। साथ ही इस बात के भी संकेत नये शैक्षणिक सत्र के आरंभ में हो दे दिए गए थे कि मार्च महीने में बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाओं को भी इसी तैयारी के आधार पर पूर्ण कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम समय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएगी।बोर्ड परीक्षाओं एवं कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को काफी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं छात्र-छात्राओं को इस वर्ष बिना किसी व्यवधान के अपनी परीक्षा तैयारी पूर्ण करने में भी मदद मिलेगी।
नकल रोकने प्रभावी उपाय की आवश्यकता (Need for effective measures to prevent copying)
बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा में नकल न हो इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल को प्रभावी पहल सुनिश्चित करनी चाहिए। देखा जाता है कि शहरी क्षेत्रों में नकल नहीं होती। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल का बोलवाला होता है।
यह भी पढ़ें —
- Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 | एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक पेपर 2022-23
- Mp Board Class 11th half yearly syllabus 2022-23 | एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2022
- Mp Board Half yearly exam time table 2022 | एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022-23 कक्षा 9-12
- mp board half yearly exam syllabus 2022-23
- MP Board Trimasik Pariksha Result 2022-23 kab Aayega | एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट 2022 कब आएगा
कहने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उडनदस्ता का गठन किया जाता है। उड़नदस्ता का निरीक्षण भी मनमानी तौर पर होता है। लिहाजा ग्रामीण क्षेत्रों के कई परीक्षा केंद्र संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील होते हैं और वहां नकल के सभी कीर्तिमान ध्वस्त हो जाते हैं। ऐसे में सीधी जिले में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कार्यवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 दसवीं में मुख्य पेपर 75 अंक का होगा, थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होगी
एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा का मुख्य पेपर अब 75 नंबर का होगा। 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के मिलेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रिनिंग अनिवार्य नहीं होगी। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित समय सारिणी जारी की है।
बोर्ड की दसवीं की परीक्षा एक और 12वीं की दो मार्च से शुरू हो रही है। दोनों परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। माशिमं ने बीते शुक्रवार को 10वीं-12वीं की समय-सारिणी जारी कर दी थी। इसमें परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के प्रवेश के पहले थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश दिए थे।
इस पर स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों को आपत्ति थी। इसके साथ ही दसवीं में 80 नंबर का मुख्य पेपर और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिखे थे। मंगलवार को जारी संशोधित समय सारिणी में थर्मल स्क्रीनिंग को हटा दिया गया है। साथ ही 10वीं के मुख्य पेपर को 75 अंक का किया गया है, जबकि 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के मिलेंगे।
एमपी बोर्ड प्राइवेट स्टूडेंट रिजल्ट 2023 नियम
प्राइवेट छात्रों का 75 में मिले अंकों के आधार पर बनेगा रिजल्टमंडल की परीक्षाओं में नियमित के साथ प्रायवेट छात्र भी शामिल होते हैं। प्रायवेट विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन नहीं होता है। ऐसे में उन्हें 75 अंक का मुख्य पेपर देना होगा। 75 अंक में से मिले अंकों के आधार पर वेटेज देकर 100 अंक से विद्यार्थियों की अंकसूची बनाई जाएगी।
परीक्षा में 40 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न आएंगे
माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस प्रणाली से दसवीं के विद्यार्थी आसानी से पास हो सकेंगे। 75 अंक के पेपर में 40 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40 फीसदी विषयपरक प्रश्न व 20 फीसदी विश्लेषाणत्मक प्रश्न होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही 30 नंबर के होते है। इसमें आंतरिक मूल्यांकन के 25 नंबर और ऑब्जेक्टिव 30 नंबर के होते है। 100 अंक में से 55 नंबर विद्यार्थी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 परिणामों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग अलर्ट
स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने की जवाबदेही जिला शिक्षा अधिकारियों को दी है। जिसके बाद स्कूलों का व्यापक तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं डीईओ ने स्कूलों के प्राचार्यों को फरमान जारी किया है कि यदि परीक्षा परिणाम बिगड़ते है तो प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ ही बीईओ की जवाबदेही होगी। स्कूल शिक्षा विभाग लगातार परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए रेमेडियल कक्षाओं का संचालन किये जाने का निर्देश दे चुका है। अधिकांश कक्षाओं में विशेष कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। खास तौर पर गणित एवं विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित हो रही है।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
टाइम टेबल जारी होने की तिथि | 2 दिसंबर 2022 |
टाइम टेबल में संशोधन | 6 दिसंबर 2022 |
परीक्षा की तिथि | 1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 30 मई 2023 |
एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 अपडेट
गौरतलब है कि विगत वर्ष हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आए थे। जिससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई थी। निरीक्षण में भी विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने के मामले सामने आए है। हालांकि परीक्षा परिणामों को बेहतर लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। जिसकी जानकारी प्राचार्यों ने भेजी है। कार्ययोजना प्रस्तुत करने के साथ ही परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के प्रयास होंगे। सभी विद्यालयों में शत- प्रतिशत रेमेडियल कक्षाओं का संचालन करने के साथ ही जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां नजदीकी विद्यालयों से शिक्षकों की पूर्ति करने को कहा गया है।
दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 के टाइम टेबल तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं उसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी है अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तथा आप ऐसे ही जानकारी ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर लगातार आते रहे ।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड करें
- एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर आने के बाद एकेडमिक्स के सेक्शन पर क्लिक करें
- यहां टाइमटेबल का विकल्प चुने
- इसके बाद कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2023 पर क्लिक करें
- अब आपके सामने एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल डाउनलोड हो जाएगा ।
important websites for mp Board Exam 2023
एमपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट | www.Mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 वेबसाइट | www.vimarshportal.mp.gov.in |
एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट | www.mpresults.nic.in |
एमपी बोर्ड न्यूज वेबसाइट | www.StudyNewsHindi.com |
यह भी पढ़ें —
- Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 | एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक पेपर 2022-23
- Mp Board Class 11th half yearly syllabus 2022-23 | एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2022
- Mp Board Half yearly exam time table 2022 | एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022-23 कक्षा 9-12
- mp board half yearly exam syllabus 2022-23
- MP Board Trimasik Pariksha Result 2022-23 kab Aayega | एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट 2022 कब आएगा
Faq related to MP Board varshik pariksha time table 2023
एमपी बोर्ड 2023 की परीक्षा कब होगी ?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से प्रारंभ होगी ।
Mp Board Exam 2023 time table कैसे डाउनलोड करें?
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए mpbse.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं ।
MP Board varshik pariksha 2023 की तैयारी कैसे करें?
एमपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2023 में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने के लिए नवीन ब्लूप्रिंट तथा सिलेबस के आधार पर तैयारी करें ।