By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Study News Hindi

No.#1 Educational Hindi Education News Website.

  • Class 9th
  • Class 10th
  • Class 11th
  • Class 12th
  • Education News
  • Scheme
  • Result
  • MPBSE
Search
  • Class 9th
  • Class 10th
  • Class 11th
  • Class 12th
  • Education News
  • Scheme
  • Result
  • MPBSE
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 | एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक पेपर 2022-23
Share

Study News Hindi

No.#1 Educational Hindi Education News Website.

  • Class 9th
  • Class 10th
  • Class 11th
  • Class 12th
  • Education News
  • Scheme
  • Result
  • MPBSE
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • About Us
Follow US
  • Class 9th
  • Class 10th
  • Class 11th
  • Class 12th
  • Education News
  • Scheme
  • Result
  • MPBSE
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Study News Hindi > Mp Board > Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 | एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक पेपर 2022-23
Mp Board

Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 | एमपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक पेपर 2022-23

Satya
Last updated: 2023/03/06 at 6:53 AM
By Satya
Share
13 Min Read
Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 CLASS 9TH TO 12TH
Mp Board Half Yearly Paper 2022-23 CLASS 9TH TO 12TH
SHARE

Half Yearly Paper 2022-23 Mp Board ardhvarshik Paper : एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होने जा रही हैं जो कि 8 दिसंबर 2022 तक चलेगी | इसी बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के संबंध में आदेश जारी किया है जिसमें अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर की जानकारी दी गई है |

Contents
Overview – mp board half yearly paper 2022-23मप्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी हुई शुरू9, 10 वीं के पेपर डीईओ, 11, 12वीं के जेडी कराएंगे तैयारएमपी बोर्ड में इस बार अंग्रेजी के पेपर अलग से बनेंगेmp board half yearly paper 2022-23 kaise banengeClass 9th 10th ardhvarshik paper 2022-23 mp boardClass 11th 12th ardhvarshik paper 2022-23 mp boardmp board half yealy paper 2022-23 time class 9th to 12thDpi Order of mp board half yearly paper 2022-23FAQ’s related to mp board half yearly paper 2022-23

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Mp Board ardhvarshik paper 2022-23 कहां बनेंगे तथा अर्धवार्षिक पेपर कैसे तैयार किए जाएंगे तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से शेयर करने जा रहे हैं |

Overview – mp board half yearly paper 2022-23

BoardMadhyapradesh Board of Secondary Education (MPBSE)
ExamMp Board Half yearly Exam 2023
Class9th to 12th
categoryardhvarshik paper
Tagnews
Official Websitempbse.nic.in

जैसा की आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 नवंबर 2022 को एक आदेश जारी किया है इस आदेश के अनुसार एमपी बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी इस आदेश के अनुसार यह भी बताया गया है कि अर्धवार्षिक परीक्षा में लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम बनाया जाएगा इसी पाठ्यक्रम से ही प्रत्येक कक्षा के अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर बनाए जाएंगे |

Click Here to join Pdf Group

मप्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी हुई शुरू

स्कूलों में 1 दिसंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार कक्षा नवमी व 10वीं के पेपर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एवं 11वीं 12वीं के पेपर संभागीय संयुक्त संचालक (जेडी), लोक शिक्षण द्वारा तैयार कराए जाएंगे। यह पेपर विषय व माध्यमवार तैयार कराए जाएंगे। हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राएं होने पर अंग्रेजी माध्यम के पेपर अलग से बनवाए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अभय वर्मा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, समस्त संभाग को जरूरी निर्देश दिये हैं।

9, 10 वीं के पेपर डीईओ, 11, 12वीं के जेडी कराएंगे तैयार

सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जिले 9वीं 10वीं के सभी विषयों के एवं माध्यमवार प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जिन जिलों में 3 या कम विकासखंड हैं वहां इन कक्षाओं प्रत्येक विषय के दो सेट माशिमं द्वारा जारी निर्देशों एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराए जाएंगे। उससे अधिक विकासखंड वाले जिलों में प्रत्येक विकासखंड पर एक सेट तैयार कराया जाएगा। तैयार एक सेट सील्ड कर विकासखंड अधिकारी जिला स्तर पर लेकर आएंगे।

More Read

MP Board 10th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24
MP Board 9th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24
MP Half Yearly 9th to 12th Time Table 2023 एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा 9वीं से 12वीं टाइम टेबल जारी
Mp Board Half Yearly Class 12th Syllabus 2023-24 | एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2023-24

एमपी बोर्ड में इस बार अंग्रेजी के पेपर अलग से बनेंगे

प्रदेशभर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी। यह 8 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के आयुक्त अभय वर्मा ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि सभी संयुक्त संचालक अपने-अपने संभाग के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी संकायों के सभी विषयों के और माध्यमवार प्रश्न-पत्र तैयार कराएंगे। वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम के भी छात्र-छात्राएं होने पर अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न-पत्र अलग से बनवाए जाएं। अंग्रेजी मीडियम के छात्रों की संख्या के अनुरूप संबंधित शाला के प्राचार्य द्वारा मुद्रित कराए जाएं।

mp board half yearly paper 2022-23 kaise banenge

संभाग के हर जिला स्तर पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के हर संकाय के सभी विषयों के दो सेट माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देशों एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराए जाएं। मॉडरेट भी करवा लिए जाएं। यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न-पत्र के निर्माण में नवंबर तक का शैक्षणिक कैलेंडर अनुरूप संपूर्ण पाठ्यक्रम लिया गया है, प्रश्न पत्र ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार है।

Click Here to join Pdf Group

जिला स्तर से तैयार हर कक्षा के सभी विषयों के दो सेट सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में सील्ड कर एडीपीसी संभाग स्तर पर लेकर आएंगे। संयुक्त संचालक हर जिले के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विषयों के सभी विद्यालयों को प्रदान किए जाने वाले प्रश्न-पत्र का चयन इस प्रकार करें कि उसी जिले को उसी के द्वारा तैयार प्रश्न-पत्र प्राप्त नहीं हो।

अंतिम रूप से चयनित प्रश्न-पत्रों की सॉफ्ट कॉपी से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अपने जिले एवं विद्यालयवार प्रश्न-पत्रों की एक-एक प्रति प्रिंट निकलवाकर उन्हें सील्ड लिफाफों में पैक कर जिले के सभी विद्यालयों के प्राचायों को 18 नवंबर तक अनिवार्य रूप से सोपे जाएंगे। प्रश्न-पत्रों के प्रिंट में आने वाला व्यय प्राचार्यों से ले सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे समन्वय

हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त प्रश्न-पत्रों के एक सेट से अपने विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्र संख्या के अनुरूप प्रश्न-पत्र परीक्षा पूर्व पर्याप्त मात्रा में फोटो कॉपी या मुद्रित करा सकेंगे। इस कार्यका समन्वय संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।

Click Here to join Pdf Group

Class 9th 10th ardhvarshik paper 2022-23 mp board

mp board Class 9th 10th ardhvarshik paper 2022-23 ऐसे होंगे तैयार : डीईओ अपने जिलों में प्रश्न पत्र तैयार कराएंगे। जिन जिलों में 3 या इससे कम ब्लॉक हैं, वहां हर विषय के दो सेट माशिमं द्वारा जारी निर्देशों एवं ब्ल्यू प्रिंट के आधार पर शिक्षक तैयार करेंगे। ज्यादा ब्लॉक वाले जिलों में हर ब्लॉक में एक सेट तैयार कर जिला स्तर पर भेजेंगे। अंतिम रूप से चयनित पेपर की कॉपी एक्सीलेंस के प्राचार्य 28 नवंबर तक स्कूलों को उपलब्ध कराएंगे।

Class 11th 12th ardhvarshik paper 2022-23 mp board

mp board Class 11th 12th ardhvarshik paper 2022-23 ऐसे बनेंगेः संयुक्त संचालक संभाग के सभी स्कूलों के सभी संकायों के पेपर तैयार कराएंगे। जिला स्तर पर हर संकाय के सभी विषयों के दो सेट शिक्षक तैयार करेंगे। पेपर के दो सेट संभाग स्तर पर भेजे जाएंगे। समिति सभी जिलों से प्राप्त दो-दो सेट में से किन्ही तीन सेट का चयन करेगी।

mp board half yealy paper 2022-23 time class 9th to 12th

बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी – प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी सोमवार को जारी कर दी है इसके अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वी अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुबह 08.30 से 11.30 बजे तक तथा कक्षा 10वीं एवं 12वी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नवंबर महीने तक के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम ( हटाए गए पाठ्यक्रम को छोड़कर) के आधार पर आयोजित होगी।

Dpi Order of mp board half yearly paper 2022-23

Regarding the preparation of question papers of class 11th and 12th half yearly examination 2022.

  1. शैक्षणिक कैलेण्डर सत्र 2022-23 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दिनांक 01.12.2022 से 08.12.2022 तक प्रस्तावित है। उपरोक्त दिनांक में सम्पन्न होने जा रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्माण एवं वितरण हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए जाते है, कृपया इन निर्देशो के अनुरूप पत्र में दी गई समय सारणी अनुसार प्रश्नपत्रों का निर्माण एवं वितरण सुनिश्चित कराएं | समस्त संयुक्त संचालक अपने-अपने संभाग के समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी संकायो के सभी विषयों के एवं माध्यमवार प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। संभाग में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम के भी विद्यार्थी होने पर अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र पृथक से बनवाए जाएं एवं अंग्रेजी मीडियम के विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप संबंधित शाला के प्राचार्य द्वारा मुद्रित कराए जाएं ।
  2. संभाग के प्रत्येक जिला स्तर पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के प्रत्येक संकाय के सभी विषयों के दो सेट माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी निर्देशो एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराए जाएं तथा मॉडरेट भी करवा लिए जाएं। यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्र के निर्माण में माह-नवम्बर तक का शैक्षणिक कैलेण्डर अनुरूप संपूर्ण पाठ्यक्रम लिया गया है एवं प्रश्नपत्र ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार है। जिला स्तर से तैयार प्रत्येक कक्षा के सभी विषयों के दो सेट सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में सील्ड कर ADPC संभाग स्तर पर लेकर आएंगे |
  3. संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में प्रभारी उप संचालक / सहायक संचालक, मुख्यालय के ADPC एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य की समिति सभी जिलो से प्राप्त कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी संकायों के विषयों के दो सेट में से किन्ही तीन सेट का चयन करेगी।
  4. संयुक्त संचालक प्रत्येक जिले हेतु कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विषयों के समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को प्रदान किए जाने वाले प्रश्नपत्र का चयन इस प्रकार करें कि उसी जिले को उसी के द्वारा तैयार प्रश्नपत्र प्राप्त न हो।
  5. अंतिम रूप से चयनित प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अपने जिले एवं विद्यालयवार प्रश्नपत्रों की एक एक प्रति प्रिंट निकलवाकर उन्हें सील्ड लिफाफों में पैक कर जिले के समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को दिनांक 28.11.2022 तक अनिवार्यतः सौपेंगे प्रश्नपत्रों के प्रिंट में आने वाला व्यय प्राचार्यों से ले सकेंगे।
  6. हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त प्रश्नपत्रों के एक सेट से अपने विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्र संख्या के अनुरूप प्रश्नपत्र परीक्षा पूर्व पर्याप्त मात्रा में फोटो कॉपी या मुद्रित करा सकेंगे। इस कार्य का समन्वय संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।
  7. जिला स्तर पर प्रश्नपत्र निर्माण एवं मॉडरेशन तथा अंतिम रूप से भेजे जाने वाले प्रश्नपत्रों के चयन, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सील्ड प्रश्नपत्रों के एक सेट का पैकेट एवं विद्यालय प्राचार्यों द्वारा पर्याप्त संख्या में प्रश्नपत्र तैयार कराने तक तत्पश्चात परीक्षा सम्पन्न होने तक प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी संलग्न अधिकारियों, प्राचायाँ एवं प्रश्नपत्र निर्माता शिक्षकों की होगी। किसी अप्रिय स्थिति के होने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FAQ’s related to mp board half yearly paper 2022-23

Q 1. Mp board half yearly paper 2022-23 कहां से बनकर आएगा ?

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर प्रत्येक जिले में तैयार किए जाएंगे |

Click Here to join Pdf Group

Q 2. Mp board ardhvarshik paper 2022-23 कैसे डाउनलोड करें ?

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के पुराने पेपर डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं |

You Might Also Like

MP Board 10th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24

MP Board 9th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24

MP Half Yearly 9th to 12th Time Table 2023 एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा 9वीं से 12वीं टाइम टेबल जारी

Mp Board Half Yearly Class 12th Syllabus 2023-24 | एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2023-24

[9th-12th] MP Board Pariksha Adhyayan 2024 Pdf Download एमपी बोर्ड परीक्षा अध्ययन 2024 पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

TAGGED: Half yearly exam 2023, Mp Board, Mp Board Half Yearly Paper 2022-23
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Satya
Follow:
नमस्ते! मैं एडमिन एस.के. इस वेबसाइट पर आपको जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता हूं । आपके लिए नोट्स प्रश्न पत्र आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करना मेरा काम है।
Previous Article Mp Board Half yearly exam time table 2022 | एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022-23 कक्षा 9-12
Next Article एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 कक्षा 10वीं 12वीं | Mp board time table 2023 in Hindi class 10th 12th

जॉइन करें

11.2k Followers Follow
20.5k Members Follow

Popular Post

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana 2023 Online Apply एमपी मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना 2023
18/06/2023 Satya
MP Board 10th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24
07/12/2023 Admin Vishu
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023 कक्षा 10वीं 12वीं | Mp board time table 2023 in Hindi class 10th 12th
06/03/2023 Satya
mp board half yearly syllabus 2022 23 class 11th
Mp Board Class 11th half yearly syllabus 2022-23 | एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं अर्धवार्षिक सिलेबस 2022
06/03/2023 Satya
Mp board half yearly Paper 2023 Pattern Change Class 9th-12th | एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक पेपर पैटर्न 2023
06/03/2023 Satya

ये लेख अवश्य पढ़ें !

MP Board 10th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24

07/12/2023

MP Board 9th Sanskrit Ardhvarshik Paper 2023-24 PDF Download एमपी बोर्ड 9वीं संस्कृति अर्द्धवार्षिक पेपर 2023-24

07/12/2023

MP Half Yearly 9th to 12th Time Table 2023 एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा 9वीं से 12वीं टाइम टेबल जारी

16/11/2023

Mp Board Half Yearly Class 12th Syllabus 2023-24 | एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2023-24

04/11/2023
Previous Next

With Us

“Stay updated with study news in hindi and the latest education update. Your go-to source for staying informed. Explore now!

Quick Link

  • Scheme
  • Result
  • Ruk Jana Nahi Yojana
  • Free laptop Yojana
  • Super 100 Yojana

Top Categories

  • Class 9th
  • Class 10th
  • Class 11th
  • Class 12th
  • Education News
  • Scheme
  • Result
  • MPBSE
Follow US
© 2023 Study News Hindi. All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • About Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?